फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रेम विवाह को लेकर कानून मंत्री से मिलेंगी खाप पंचायतें

Mon, 05 Aug 2024 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लव मैरिज, लिव इन रिलेशनशिप, लड़की की शादी की उम्र 21 साल न करके 18 साल करने, समलैंगिक कानून के खिलाफ हरियाणा की खाप पंचायतें 6 अगस्त को कानून मंत्री से मुलाकात करेंगी। यह जानकारी सर्वखाप पंचायत मंच जिला जींद के महासचिव व माजरा खाप पंचायत के प्रधान गुरविंदर सिंह व समुद्र सिंह फोर प्रेस प्रवक्ता माजरा खाप ने दी।
विज्ञापन


नेताओं ने बताया कि लिव इन रिलेशनशिप, लव मैरिज, समलैंगिक कानून का खापें लगातार विरोध कर रही हैं। एक तरफ सरकार हिंदू संस्कृति की बात करती हैं तो दूसरी तरफ इन कानून के सहारे हिंदू संस्कृति व संस्कार को समाप्त करने के लिए यह कानून लागू कर रही है। इनको लेकर हाल में बिनैण खाप पंचायत चबूतरे पर महापंचायत का आयोजन किया गया था। खापों की एक कमेटी सरकार से बातचीत करने के लिए बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें