फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बॉक्सिंग में बड़नपुर की नैंसी जिलास्तर में रही अव्वल

Sat, 23 Aug 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी16-छात्रा नैंसी को सम्मानित करते हुए सदस्य। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
नरवाना। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़नपुर की छात्रा नैंसी ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिलास्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य संजय चौधरी ने बताया कि नैंसी ने पहले ब्लॉकस्तर पर उचाना में जीत हासिल की और इसके बाद जिलास्तरीय मुकाबले में भी प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

अब वह राज्यस्तर पर जींद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। नैंसी का फाइनल मैच पिल्लूखेड़ा की खिलाड़ी के साथ हुआ जिसमें उसने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने ब्लॉक व विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रा की इस उपलब्धि पर कोच श्रीकांत शर्मा, गुरुदेव सिंह, सतीश कुमार और मेघा ने उसे शुभकामनाएं दी।
गांव सरपंच गगनदीप, एसएमसी प्रधान नानूराम, उप प्रधान कविता देवी ने कहा कि नैंसी ने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। ग्रामीणों ने आशा जताई कि नैंसी राज्य स्तर पर भी जीत दर्ज कर गांव और जिले का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें