फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एफआईआर से नाम हटे, डॉक्टरों ने वापस लिया ओपीडी बंद रखने का फैसला

विज्ञापन
11जेएनडी32: हड़ताल को लेकर एचसीएमएसए के जिला प्रधान डॉ. राजेश भोला पत्रकार वार्ता कर जानकारी दे
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में मरीज के साथ मारपीट के मामले में एफआईआर में दर्ज डॉक्टर प्रमोद और सौरव के नाम निकल जाने पर हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन (एचसीएमएसए) का विरोध आखिरकार समाप्त हो गया। एसोसिएशन ने ओपीडी बंद रखने का फैसला वापस ले लिया है। इससे वीरवार को अस्पताल में मरीजों को सामान्य रूप से इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एसोसिएशन प्रधान डॉ. राजेश भोला और राज्य महासचिव डॉ. बिजेंद्र ढांडा ने किया। डॉक्टरों ने कहा कि इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों का मारपीट की घटना से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने मरीज के दुर्व्यवहार के बावजूद उसका इलाज किया और एमएलसी भी तैयार की थी। एसोसिएशन ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी थी कि चिकित्सकों के नाम एफआईआर से नहीं हटाए गए तो वे शाम चार बजे के बाद पुलिस और प्रशासन से संबंधित कार्य बंद कर देंगे। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर वीरवार को ओपीडी का बहिष्कार करने और प्रदेशभर में काले बिल्ले लगाकर विरोध जताने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

बुधवार शाम को डॉक्टर एसपी उपासना यादव से भी मिले। इसके बाद एफआईआर से डॉक्टरों के नाम हटाए जाने का आश्वासन मिला। इस पर एसोसिएशन ने विरोध वापस लेने का फैसला किया। अब अस्पताल में ओपीडी और मरीजों का उपचार सामान्य रूप से जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें