संवाद न्यूज एजेंसी
अलेवा। भारतीय डाक विभाग की तरफ से नगूरां गांंव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों के लिए शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 50 किसानों ने खाते खुलवाए।
नगूरां डाकपाल सुरेश कुमार संधू ने बताया कि भारतीय डाक विभाग की सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार की तरफ से खाते खोले जा रहे हैं, जिसमें प्रति किसान से 200 रुपये लिए जा रहे हैं। ऐसे समस्त हितग्राही जिनका बैंक खाता नहीं है अथवा खाता आधार सीडेड नहीं है। वे इस सुविधा का लाभ लेने के लिए निकटतम डाकघरों से संपर्क कर अपना आधार सीडेड खाता खुलवा सकते हैं। इसके अलावा अल्प बचत योजनाओं के अतिरिक्त डाक विभाग द्वारा अन्य योजनाओं जैसे इडिंया पोस्ट पेमेंट बैंक आइपीपीबी भारत सरकार के अधीन कार्य करने वाले आइपीपीबी बैंक द्वारा बैंकिग सुविधाओं के साथ-साथ उक्त समस्त बचत योजनाओं के आनलाइन जमा की सुविधाएं भी उपलब्ध है।
बताया कि बैंकों में खाते आधार लिंक से न जुड़ने के कारण किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से वंचित हो रहे हैं। इसके लिए डाक विभाग ने बैंकोंं में भीड़ आदि से बचाने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के सहयोग से शिविर लगाए जा रहे हैं, जिसमें काफी किसानों नेे खाते भी खुलवाए हैं। प्रति किसान से 200 रुपये लिए जा रहे हैं। जिन किसानों के बैंकों में खाते आधार से लिंक है। वो किसान खाता खुलवाने के लिए बाध्य नहीं है।