संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान हरियाणा ने सजा पूरी होने वाले बंदियों की रिहाई के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह ढांडा ने बताया कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और भारत का कानून भी एक है और सबके लिए बराबर है। बहुत से पंजाब के साथी जेलों में बंद हैं जिनकी सजा भी पूरी हो चुकी है लेकिन उनको रिहा नहीं किया जा रहा है। किसान उत्थान के राष्ट्रीय प्रधान सुखदेव सिंह विर्क और पूरी हरियाणा टीम ने कौमी इंसाफ मोर्चा ने मोहाली चंडीगढ़ में बंदियों की रिहाई को लेकर चल रहे मोर्चा का समर्थन किया। साथ ही बंदियों की रिहाई की मांग की। उन्होंने राष्ट्रपति से निवेदन किया है कि जिन बंदियों की सजा पूरी हो चुकी है उनको जल्द से जल्द रिहा करवाया जाए। इस अवसर पर हरियाणा के उप प्रधान गुरूदीप सिंह संधु, प्रदेश संगठन सचिव जोगिंद्र सिंह ढांडा, प्रो. शमशेर सिंह, कोषाध्यक्ष कंवर सिंह सैनी, प्रदेश सदस्य सुंदर सिंह सरपंच, जिला महिला प्रधान पूनम राणा, शमशेर सिंह मौजूद रहे।