फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बुनियाद योजना के तहत कोचिंग ले रहे छात्रों को उपस्थिति के आधार पर मिलेंगे टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बुनियाद योजना के तहत कोचिंग ले रहे छात्रों को अब उनकी उपस्थिति के आधार पर टैबलेट मिलेंगे। अगर किसी की हाजिरी कम है तो उसे टैबलेट नहीं मिलेगा। शिक्षा विभाग निदेशालय ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग निदेशालय की तरफ से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार प्रथम चरण में बुनियाद केंद्र के ऐसे विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे, जिनकी उपस्थिति 60 प्रतिशत या उससे अधिक है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ पहले अपने स्तर पर विद्यार्थियों द्वारा दर्ज की गई उपस्थिति का पूरा आंकलन करेंगे और इसके बाद टैबलेट जारी किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने इस बारे में बुनियाद योजना को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर रखी है। आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों से आवेदन लिए जा रहे हैं। विद्यार्थी 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। पहले चरण की परीक्षा सात फरवरी को होगी और इसका परिणाम 14 फरवरी को जारी होगा। दूसरे चरण की परीक्षा 22 फरवरी को होगी और 27 फरवरी को परिणाम जारी होगा। योजना के तहत चयनित छात्र को कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिनमें छात्रों के लिए ड्रेस, किताबें, टैबलेट, बैग और परिवहन जैसी आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पहले चरण में मेरिट में रहने वाले 400 छात्रों को दूसरे चरण में एनटीएसई की तैयारी कराई जाएगी जबकि शेष विद्यार्थियों को जेईई और नीट की तैयारी कराई जाएगी।

बुनियाद केंद्र में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। पहले चरण में उन विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे जिनकी हाजिरी 60 प्रतिशत से ज्यादा है। इच्छुक विद्यार्थी 31 तक आवेदन कर सकते हैं।-रणधीर सिंह लोहान जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें