02जेएनडी01-हिंदू कन्या कॉलेज में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य।
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ. पूनम मोर की अध्यक्षता में किया गया। संचालन लोक प्रशासन विभाग की इंचार्ज डॉ. रचना दलाल और समाजशास्त्र विभाग की इंचार्ज ज्योति जागलान ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका कंप्यूटर साइंस की प्राध्यापिका शिवानी और सुनीता ने निभाई।
महाविद्यालय की 11 छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें बीए द्वितीय वर्ष से मुस्कान प्रथम, बीए तृतीय वर्ष से शिवानी द्वितीय और आरती तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने कहा कि महाविद्यालय में आयोजित इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं को उनकी ऐसी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर देती हैं। यह उन्हें भविष्य में अपना कॅरिअर बनाने में सहायक होती हैं। प्राचार्य ने विजेता छात्राओं को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।