फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भ्रष्टाचार के आरोपी नपा चेयरमैन को मिली जमानत

Thu, 25 Sep 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। एडिशनल सेशन जज नेहा नोरिया की अदालत ने भ्रष्टाचार के आरोपी नगर पालिका के चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा को सवा माह बाद जमानत दे दी है। वह 38 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे।
विज्ञापन

डॉ. संजय जांगड़ा के निजी कार्यालय पर 16 अगस्त को विजिलेंस ने छापा मारा था। टीम ने अस्पताल के रिसेप्शनिस्ट सतबीर को रंगे हाथों काबू किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो लाख 27 हजार की राशि भी बरामद की थी। उन्होंने भिवानी निवासी ठेकेदार मनोज से तालाब की राशि को पास करने के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी। ढाई प्रतिशत के हिसाब से राशि की रिश्वत मांगी जा रही थी।
ठेकेदार की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की ओर रिसेप्शनिस्ट को रंगे हाथों काबू किया। टीम ने चेयरमैन और रिस्पेशनिस्ट सतबीर को हिरासत में लिया था। एडिशनल सेशन जज नेहा नोरिया की अदालत ने डॉ. संजय जांगड़ा को जमानत दे दी है।
विज्ञापन

जुलाना के हांसी मार्ग पर तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा था जिस पर लगभग साढ़े 4 करोड़ की लागत आनी थी लेकिन कोर्ट स्टे के कारण काम रुका हुआ था। तालाब का सौंदर्यीकरण का लगभग 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें