फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आज दिशा की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी सांसद सैलजा

विज्ञापन
फोटो 1 नरवाना। सांसद कुमारी सेलजा।
विज्ञापन
नरवाना। सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा आज जींद दौरे पर रहेंगी। वह दोपहर एक बजे डीआरडीए कार्यालय में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता एवं दिशा समिति के सदस्य नगर पार्षद आशुतोष शर्मा ने बताया कि बैठक में खास तौर पर नरवाना विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की स्थिति पर अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी। निर्धारित समय में परियोजनाओं को पूरा कराने और लंबित कार्यों निर्धारित समय में पूरा कराने पर जोर रहेगा।
उन्होंने बताया कि बैठक में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आधारभूत ढांचे समेत जनहित से जुड़े मुद्दों की समीक्षा होगी। सांसद अधिकारियों से आमजन की समस्याओं के समाधान की स्थिति भी जानेंगी। साथ ही लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने और लोगों की समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे। बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें