फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता भटक जींद पहुंची कंगना रनौत: दिल्ली से बठिंडा के लिए निकला था काफिला; रेस्ट हाउस में रुकी मंडी की सांसद

Mon, 27 Oct 2025 02:03 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रानौत का काफिला दिल्ली से भठिंडा जाते हुए अपना रास्ता भटक गया और मंडी की सांसद गलती से हरियाणा के जींद में पहुंच गईं।  डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
जींद में विश्राम गृह कर्मचारियों के साथ सांसद कंगना रनौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रानौत सोमवार सुबह अचानक जींद पहुंच गई। आधे घंटे से ज्यादा समय तक वह पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रुकी। उनके आने की भनक भाजपा के किसी नेता या विधायक को नहीं लगी। भाजपा सांसद के अचानक पहुंचने पर रेस्ट हाउस के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन


बठिंडा में कंगना की पेशी
मंडी लोकसभा सांसद कंगना रनौत दिल्ली से फतेहाबाद होते हुए बठिंडा जाने के लिए निकली थी। कंगना रनौत की आज मानहानि केस में बठिंडा की जिला अदालत में पेशी है। वह कोर्ट में पेश होने के लिए बठिंडा जा रही थी। करीब 2 बजे वह बठिंडा कोर्ट में पेश होंगी। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। 

गलत रूट पर चढ़ गया सांसद का काफिला
इससे पहले उनका सीधा रास्ता रोहतक होकर महम के रास्ते बनता था, लेकिन उनका काफिला दिल्ली कटरा हाईवे पर चढ़ गया। उसके बाद वह सोनीपत से जींद पहुंच गई। यहां आने के बाद वह करीब आधा घण्टा विश्राम गृह में रुकी। कंगना राणौत सांसद बनने के बाद पहली बार जींद पहुंची थी। जिस समय कंगना जींद पहुंची थी, उस समय  विधायक भी जींद में थे। बाद में कंगना रनौत को जींद से बरवाला के रास्ते फतेहाबाद की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन


किसान आंदोलन में विरोध के चलते रद्द हुआ था जींद आना
बता दें कि किसान आंदोलन के दौरान एक बार कंगना का जींद का दौरा फाइनल हुआ था, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान विरोध के चलते उनका जींद आगमन रद्द हो गया था। बाद में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के कर्मचारियों ने कंगना रनौत के साथ अपनी फोटो भी करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें