फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लावारिस पशु के टकराने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
06जेएनडी08-नागरिक अस्पताल में शव लेने पहुंचे मृतक के परिजन। संवाद
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड पर एचपी प्लांट के सामने लावारिस पशु आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक मजदूरी कर घर लौट रहा था। पुलिस ने बुधवार को इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बुढ़ा बाबा बस्ती निवासी 28 वर्षीय दीपक रोहतक रोड पर ट्रक बॉडी मार्किट में मजदूरी करता था। मंगलवार को भी वह मजदूरी पर गया हुआ था। शाम को काम खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था।
जब वह एचपी प्लांट के सामने पहुंचा तो अचानक सामने लावारिस पशु आ गया जिससे उसकी बाइक पशु से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक दो बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें