फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मां, बेटा और भतीजे की मौत

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। ललितखेड़ा बस स्टॉप के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में 25 वर्षीय महिला रजनी, उसका पांच साल का बेटा कुनाल और 18 वर्षीय भतीजे रामपुजारी की मौत हो गई, जबकि भाई विकास घायल है।
विज्ञापन

सफीदों उपमंडल के रजाना कलां गांव निवासी ईश्वर (मृतका रजनी का चाचा) ने बताया कि दिवाली से पहले विकास अपनी बहन रजनी को उसकी ससुराल रोहतक जिले के फरमाना गांव में छोड़ने के लिए दोपहर को लगभग दो बजे घर से चला था। इस दौरान विकास के साथ रजनी, कुनाल और विकास के बड़े भाई का 18 वर्षीय बेटा रामपुजारी साथ में थे। जब वे ललितखेड़ा के पास पहुंचे तो वहां पर सामने से तेज गति में आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें रजनी, रामपुजारी की मौके पर ही मौत हो गई और घायल विकास तथा कुनाल को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने कुनाल को भी मृत घोषित कर दिया। विकास को इलाज के लिए दाखिल कर लिया। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि तीनों मृतकों के शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम करवाने के लिए रखवा दिया है। परिजनों के बयान दर्ज कर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें