फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 80 वर्षीय महिला की मौत, 41 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दुड़ाना गांव की कोरोना संक्रमित 80 वर्षीय महिला की वीरवार को मौत हो गई और 41 लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी कोरोना संक्रमितों को होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. चांदबाला चहल ने बताया कि जिले में अब तक 3311 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें से 2901 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 56 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि तीन नवंबर को दुड़ाना निवासी 80 वर्षीय महिला को सांस लेने में परेशानी व घबराहट होने के बाद असंध के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। इसके बाद निजी अस्पताल के चिकित्सक द्वारा महिला को करनाल रेफर किया गया था। इसके बाद महिला के परिजनों द्वारा तीन नवंबर को महिला का करनाल के अस्पताल में कोरोना का सैंपल करवाया गया। महिला के कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद बुधवार को महिला को करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां उपचार के दौरान वीरवार को महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें