जींद के माता वैष्णवी धाम में आचार्य पवन शर्मा ने नवार्ण महायज्ञ के दौरान भक्तों को मां की सर्वव्यापकता का संदेश दिया। उन्होंने मां को सृजनहार और जीवन की ऊर्जा बताया। कार्यक्रम में कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जींद। आचार्य पवन शर्मा ने माता वैष्णवी धाम में नवार्ण महायज्ञ के तीसरे दिन बुधवार को मातृ भक्तों के समक्ष अपने प्रवचन में कहा कि जर्रे-जर्रे में है मां का वास है। वही सबकी सृजनहार, पालनहार और तारनहार हैं।
विज्ञापन
वहीं सबके हृदय की धडक़न हैं जो ऊर्जा के रूप में पूरे शरीर में प्रवाहित हो रही है। इस मौके पर कृष्ण, गोपाल, विकास ग्रोवर, अशोक गुलाटी, दिनेश शर्मा, दक्ष आदि माैजूद रहे।