फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों ने सास-बहू को नशीला पदार्थ सुंघाकर अलमारी में रखे 17 हजार रुपये चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रोहड़ गांव में एक दिसंबर को फेरी लगाकर कपड़ा बेचने आए तीन युवकों ने सास-बहू को नशीला पदार्थ सुंघाकर अलमारी में रखी 17 हजार की नकदी चोरी कर ली। सफीदों सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सफिदों सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में रोहड़ गांव निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। वह प्रतिदिन सुबह घर से मजदूरी के लिए चला जाता है और देर शाम को वापस आता है। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर को वह घर से मजदूरी के लिए गया था। इस दौरान लगभग दस बजे उनके घर पर कपड़े की फेरी लगाने वाले तीन युवक आए और उन्होंने उसकी मां तथा पत्नी को कपड़ा खरीदने के झांसे में ले लिया। इस दौरान उन्होंने उन दोनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वह तीनों घर की अलमारी में रखी 17 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। इस वारदात की जानकारी उनके पड़ोसियों ने उसको फोन कर दी। जब उन्होंने वापस आकर उनको संभाला तो उसकी मां व पत्नी को होश आ चुका था। इस दौरान उन्होंने इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। जांच अधिकारी एसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि अज्ञात तीन कपड़े की फेरी लगाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें