फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला के अवैध संबंध से दुखी सास और देवर ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। क्षेत्र के एक गांव में महिला के अवैध संबंध से दुखी सास और देवर ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस व सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और शवों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में महिला और एक युवक को नामजद किया है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी एक व्यक्ति ने सदर थाना सफीदों को शिकायत दी, जिसमें बताया कि उसके बेटे की शादी वर्ष 2013 में सोनीपत जिले के एक गांव की युवती से हुई थी। उसके बेटे को आठ साल का बेटा व नौ साल की बेटी है। उसके बेटे की नवंबर 2023 में मौत हो गई थी। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्रवधू के उसके गांव के ही एक युवक के साथ अवैध संबंध है। उसकी पत्नी और छोटा बेटा पुत्रवधू को युवक के साथ संबंध को लेकर रोकते थे, लेकिन वह नहीं मानी। कई बार आरोपी युवक घर पर भी आता था।
व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्रवधू अपनी सास, देवर और खुद उसके साथ झगड़ा करती थी। 27 अक्तूबर की शाम उसका बेटा और उसकी पत्नी घर पर थे। जब वह घर पर आया तो देखा कि दोनों ने जहर निगला हुआ था और मुंह से झाग निकल रहे थे। पत्नी व बेटे को उसकी पुत्रवधू और उसके गांव के युवक ने आत्महत्या करने पर मजबूर किया है। दोनों से दुखी होकर उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी युवक और महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें