फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हिमाचल प्रदेश से आई मां चामुंडा की पालकी शोभायात्रा

Sun, 01 Mar 2026 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी19: मां चामुंडा की पालकी में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। शहर के रानी तालाब स्थित राम मंदिर से चामुंडा माता की पालकी शोभायात्रा के रूप में प्रस्थान कर मिड्ढा निवास पहुंची। इस दौरान पूरा मार्ग माता के जयकारों, भजनों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने माता की पालकी का स्वागत किया। उन्होंने माता के चरणों में शीश नवाकर प्रदेश और क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर राजन चिल्लाना, डिप्टी स्पीकर के सुपुत्र डॉ रुद्राक्ष मिड्ढा उपस्थित रहे। मां चामुंडा की यह पावन पालकी हिमाचल प्रदेश से पहली बार प्रस्थान कर जींद पहुंची है जो क्षेत्रवासियों के लिए सौभाग्य और गर्व का विषय है।
श्रद्धालुओं ने मार्ग में पुष्पवर्षा कर एवं आरती उतारकर माता का अभिनंदन किया। शोभायात्रा के दौरान भजन मंडलियों द्वारा भक्तिमय प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे वातावरण आध्यात्मिक हो उठा। श्रद्धालुओं ने माता से परिवार की सुख-शांति, प्रदेश की उन्नति तथा समाज में सद्भावना की प्रार्थना की। आयोजकों ने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर को स्मरणीय बनाने के लिए विशेष सजावट और व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और यातायात की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें