28जेएनडी21: पालवां चबूतरे पर मीटिंग में विचार रखते हुए दलबीर श्योकंद। स्रोत पदाधिकारी
जींद। सर्व जातीय दाड़न खाप की बैठक शनिवार को चबूतरा पालवां पर हई। अध्यक्षता प्रधान रणधीर श्योकंद सुंदरपुरा ने की। खाप के गांवों में स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पौधरोपण, जल बचाओ सहित अन्य सामाजिक मुद्दों पर अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
नवनियुक्त प्रधान रणधीर श्योकंद सुंदरपुरा ने कहा कि जो जिम्मेदारी प्रधान बना कर सौंपी है उसको लेकर वह आभारी हैं। निरंतर समाज हित में कार्य किए जाएंगे। खापों की गरिमा सदियों से चली आ रही है जो आज भी बरकरार है। समाज के ताने-बाने को बनाए रखने में खापों की अहम भूमिका रहती है। इस मौके पर सूरजभान घसो, राजा डूमरखा, महावीर मंगलपुर, रमेश नंबरदार, दलबीर खेड़ी मंसानिया, रामफल काकड़ोद, सुंदरपाल, रामधन घसो, राजेश खरकभूरा, प्रदीप पालवां मौजूद रहे।