फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मोरखी ने गांगोली को 23-22 से हराया

Sat, 21 Feb 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी19- विजेता टीम के साथ मुख्यातिथि व अन्य गणमान्य लोग। स्त्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के रामकली गांव में दो दिवसीय सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ हुआ। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में पहले दिन 34 टीमों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मोहित लाठर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे से दूर रखती हैं और उन्हें अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने का अवसर देती हैं।
पहले दिन के मुकाबले में सिवाहा को मेहरड़ा की टीम ने आठ के मुकाबले 21 अंकों से हराया, कोथ कलां ने शामलों कलां को दस के मुकाबले 21 अंकों से शिकस्त दी। अहर ने कुम्भा को सात के मुकाबले 21 अंकों से पराजित किया। मोरखी ने भावड़ को छह के मुकाबले 21 अंकों से हराया। बहु अकबरपुर और नदगढ़ के बीच हुए मुकाबले में बहु अकबरपुर ने 24-21 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

वहीं गांगोली और मोरखी के बीच कांटे की टक्कर में मोरखी ने 23-22 से जीत हासिल की। सरपंच रामतीर्थ मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि दूसरे दिन हरियाणा और पंजाब की टीमों के बीच विशेष मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस अवसर पर आनंद लाठर, बिजेंद्र मलिक, जितेंद्र शर्मा, नरेश पहलवान, गोविंद यादव, सतीश मलिक, शक्ति मोर, रामनिवास अहलावत, राजा नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें