फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भंभेवा, मालसरी खेड़ा और लुदाना में लगाए 600 से अधिक पौधे

Fri, 16 Jun 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जनसंवाद कार्यक्रम के तहत गांव भंभेवा में रात्रि ठहराव के अगले दिन वीरवार को एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने गांव के पशु अस्पताल, घणघस भवन के प्रांगण और व्यायामशाला परिसर में पौधरोपण किया। इसके बाद मालसरी खेड़ा व लुदाना गांव में तालाबों के चारों तरफ वन विभाग की तरफ से निशुल्क 600 से ज्यादा पौधे रोपित किए गए।
इस दौरान एडीसी ने पौधों की सुरक्षा के लिए सरपंच को तारबंदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए इन पौधों को केवल लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि इनकी देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे इन पौधों को गोद लेकर इनकी देखभाल कर सकते हैं। पौधों की देखभाल के लिए कमेटी गठित करने का युवाओं से आह्वान किया। उन्होंने व्यामशाला का टूटा फर्श देखकर बीडीपीओ को उसकी मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए। जलभराव देख जलनिकासी की बात कही। उन्होंने गांव में बंद पड़े नाले को जल्द से जल्द साफ करवाने के निर्देश भी दिए। इसके बाद सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने मालसरी खेड़ा गांव का दौरा किया। उन्होंने तालाब पर पौधरोपण किया और लोगों की समस्याएं भी सुनी। समस्याओं से अवगत करवाते हुए ग्रामीणों ने एडीसी को बताया कि गांव में पीने के पानी की समस्या है जिस पर एडीसी ने पीने के पानी का तुरंत समाधान करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी प्रकार लुदाना गंाव में भी जिला प्रशासन के अधिकारियों ने गांव वालों के साथ मिल कर तालाब पर पौधरोपण किया । हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत किए गए रात्रि ठहराव में सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सफीदों के एसडीएम सत्यवान सिंह मान, उचाना के डीएसपी संदीप सिंह, एचपीएससी के सदस्य आनंद कुमार, गांव के सरपंच नवीन, पिल्लूखेड़ा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजसिंह, नायब तहसीलदार लोकेश, पशु पालन विभाग के उप निदेशक डॉ. रविंद्र हुड्डा, कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सुशील कुमार, सफीदों मार्केट कमेटी सचिव जगजीत कादियान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें