फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: व्यक्ति के सिर में ईंट मारकर छीने रुपये, महिला व युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 05 Mar 2024 03:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

पीड़ित जशन ने बताया कि वह सोमवार शाम को नई बस्ती इस्माइलपुर रोड पर एक शादी में गया था। जब वह शादी से वापस बाइक पर आ रहा था तो रास्ते में उसे नई बस्ती निवासी बंटी मिला। बंटी ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के नरवाना में शादी निपटाकर घर जा रहे एक व्यक्ति को सिर पर ईंट से चोट मारकर एक युवक ने 2200 रुपये छीन लिए और फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने एक महिला व एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नरवाना की चमेला काॅलोनी निवासी जशन ने बताया कि वह सोमवार शाम को नई बस्ती इस्माइलपुर रोड पर एक शादी में गया था। जब वह शादी से वापस बाइक पर आ रहा था तो रास्ते में उसे नई बस्ती निवासी बंटी मिला। बंटी ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बंटी उसकी जेब से पैसे निकालने का प्रयास करने लगा। बंटी ने उसकी जेब से 2200 रुपये निकाल लिए और फरार होने लगा, लेकिन उसने हिम्मत करके बंटी को पकड़ लिया। इसके बाद बंटी की मां बीरो देवी वहीं मौके पर खड़ी थी और उसने उसके सिर में  ईंट मारी। ईंट लगने से वह गिर गया और मां-बेटा दोनों फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बंटी व उसकी मां बीरो देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें