फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी जी, लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 21 कर दो

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पत्र भेजती प्रियाक्षी। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
विज्ञापन
लड़कियों के लिए शादी की उम्र 21 साल करने की मांग को लेकर लड़कियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इन लड़कियों का कहना है कि इससे उन्हें कई प्रकार समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान के अनुसार वे पिछले लंबे समय से लड़कियों व महिलाओं की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री के नाम लिखे पत्र में बिहार निवासी सोमन ने कहा कि ‘मेरी उम्र 18 साल होते ही घरवाले मेरी शादी कर रहे थे, मान नहीं रहे थे। ऐसे में मुझे घर से भागना पड़ा और अब मैं 20 वर्ष की उम्र में पढ़ाई व नौकरी कर रही हूं। सोनम फिलहाल हरियाणा में रह रही है।
सोमन का कहना है कि उसे डर है कि कहीं घरवालों को उसके बारे में पता न चल जाए। ऐसे में शादी की कम से कम उम्र 21 साल की जाए। जागलान के अनुसार देशभर से कई लड़कियों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर ऐसी मांग की है। उनके अनुसार उन्होंने लड़कियों से ऐसा करने का आह्वान किया था। दिल्ली निवासी शिवालिका ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि अगर ऐसा होता है तो आज के समय में देश के लिए यह बहुत बड़ा बदलाव का कदम होगा। इससे महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। वहीं हरियाणा के नूंह निवासी मुबाशशिरा ने अपने पत्र में लिखा कि मुस्लिम लड़कियों के लिए यह सबसे जरूरी है।
विज्ञापन

जागलान के अनुसार भिवानी निवासी प्रियंका ने लिखा है कि आपने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शुरू किया, उसके लिए शुक्रिया। अब आप लड़कियों की शादी की सांविधानिक उम्र भी 21 वर्ष करवा दीजिए, वरना हमारे घर वाले मेरी शादी जल्दी कर देंगे। जागलान बताते हैं कि पुरुष समाज बार-बार उन्हें टोक रहा है कि 18 वर्ष ही उनकी शादी की सही उम्र है। कुछ लोग तो शादी की उम्र को घटाकर 16 वर्ष करने के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें