फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हैफेड कॉम्प्लेक्स में लगेगी लगेंगी नई लाइटें, 29.73 लाख का प्रस्ताव तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद।
विज्ञापन

बड़ौदा स्थित हैफेड कॉम्प्लेक्स में स्ट्रीट लाइट, गोदाम लाइट और अन्य विद्युत उपकरणों की आपूर्ति व स्थापना का कार्य होगा। विभाग ने इसके लिए 29.73 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव तैयार किया है। परियोजना के तहत कॉम्प्लेक्स में आधुनिक लाइटिंग सिस्टम लगाया जाएगा।
निर्धारित शर्तों के अनुसार ठेकेदार को सामग्री की आपूर्ति के साथ-साथ इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का कार्य भी पूरा करना होगा। हैफेड कॉम्प्लेक्स में लंबे समय से पर्याप्त रोशनी की कमी महसूस की जा रही थी। बेहतर रोशनी से न केवल कार्यक्षमता बढ़ेगी बल्कि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।
विज्ञापन

रोशनी कम होने के कारण कर्मचारियों और श्रमिकों को कार्य करने में दिक्कतें आती थीं। स्ट्रीट लाइटों की कमी से रात के समय सुरक्षा संबंधी चिंता भी बनी रहती थी। नई लाइटें लगने के बाद परिसर में उजाला बढ़ेगा और कार्य व्यवस्था अधिक सुचारू हो सकेगी।
रखरखाव लागत और बिजली की खपत होगी कम
ऊर्जा दक्ष और आधुनिक लाइटिंग सिस्टम से बिजली की खपत कम होगी और रखरखाव लागत में भी कमी आएगी। विभाग का उद्देश्य है कि कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। चयनित एजेंसी को निर्धारित अवधि के भीतर सभी उपकरणों की सप्लाई कर इंस्टॉलेशन कार्य पूरा करना होगा। साथ ही परीक्षण के बाद ही सिस्टम को अंतिम रूप से चालू किया जाएगा। किसी भी प्रकार की तकनीकी कमी पाए जाने पर एजेंसी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
बड़ौदा के हैफेड कॉम्प्लेक्स में स्ट्रीट लाइट, गोदाम लाइट और अन्य विद्युत उपकरणों की आपूर्ति व स्थापना का कार्य करवाया जा रहा है। जल्द ही यह पूरा हो जाएगा। इसके बाद कर्मियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। -अनुराग सिंह, डीएम, हैफेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें