फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल प्रचार वैन से गांवों तक पहुंचेगी न्याय की जानकारी : जज

विज्ञापन
02जेएनडी03: एडीआर सेंटर से विधिक जागरूकता मोबाइल प्रचार वैन को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए जिल
विज्ञापन
जींद। नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों व निशुल्क विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को एडीआर सेंटर से विधिक जागरूकता मोबाइल प्रचार वैन को रवाना किया गया। वैन को जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष पूनम सुनेजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा ने बताया कि मोबाइल प्रचार वैन जिले के दूर-दराज के गांवों को कवर करेगी। वैन के माध्यम से आमजन को निशुल्क विधिक सहायता योजनाओं, लोक अदालत, मध्यस्थता, महिला एवं बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों समेत नालसा व हालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रचार वैन के साथ-साथ गांवों में पैनल अधिवक्ताओं की ओर से विधिक जागरूकता कैंप भी लगाए जाएंगे। इन कैंपों में ग्रामीणों को यह समझाया जाएगा कि वह किस प्रकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही युवाओं को नशा मुक्त अभियान के प्रति भी जागरूक किया जाएगा ताकि युवा वर्ग को नशे की बुरी लत से दूर रखा जा सके।
विज्ञापन

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों तक न्याय की सरल और सुलभ पहुंच सुनिश्चित करना है। मोबाइल प्रचार वैन प्रतिदिन जिले के दो गांवों में जाकर जागरूकता का कार्य करेगी। ग्रामीणों को राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100, डीएलएसए की कार्यप्रणाली और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया जाएगा।
14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
वहीं 14 मार्च को न्यायिक परिसर जींद, उपमंडल नरवाना व सफीदों में इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। लोक अदालत में पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस, सड़क दुर्घटना दावे एवं अन्य आपसी विवादों का आपसी समझौते से निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें