फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला ऑटो चालकों को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा

विज्ञापन
02जेएनडी01: अपना रोटी रथ सेवा समिति महिला ऑटो चालकों को सम्मानित करते हुए। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
जींद। अपना रोटी रथ सेवा समिति ने नरवाना रोड स्थित कार्यालय में नारी शक्ति सम्मान समारोह संस्था के संयोजक बीरबल श्योकंद की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में शहर की महिला ऑटो चालकों को उनके साहस, आत्मनिर्भरता और समाज में योगदान के लिए नारी शक्ति सम्मान देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संस्था के संरक्षक विरेंद्र डागर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिला ऑटो चालकों को सम्मान पत्र व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इससे उनके आत्मविश्वास को नई ऊर्जा मिली है। महिला ऑटो यूनियन की अध्यक्ष शकुंतला एवं चालक बबली ने सम्मान मिलने पर खुशी व्यक्त की। कहा, लंबे समय बाद उन्हें मान-सम्मान मिला है। इससे काम करने की नई प्रेरणा और ताकत मिली है।
उन्होंने अपना रोटी रथ टीम का आभार व्यक्त किया। संस्था के अध्यक्ष मुकेश राठौड़ ने कहा कि समाज में माताओं-बहनों के सम्मान के लिए हर नागरिक को आगे आना चाहिए। महिला सशक्तिकरण तभी संभव है जब उन्हें बराबरी का सम्मान और सहयोग मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सोमबीर स्वामी, सुशील शर्मा, नरेश खान, विनोद, शकुंतला, कृष्णा, निर्मला, अनुराधा, बिंदु, चांदनी, चमेली मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें