फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मनरेगा मजदूरों ने बीडीपीओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Fri, 06 Jun 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। हाट गांव के मनरेगा मजदूरों ने काम की मांग को लेकर बीडीपीओ कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। मजदूर संगठन सीटू के जिला सह सचिव राधेश्याम, खेत मजदूर यूनियन के नेता कपूर सिंह, जगन्नाथ इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन

राधेश्याम ने कहा कि सफीदों ब्लॉक के एबीपीओ ने मनरेगा मेट अनूप के साथ बदतमीजी की है। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी हाट गांव के मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिला। इस कारण मजदूरों में प्रशासन व सरकार के खिलाफ रोष है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत गांव के मजदूरों को नियमित काम उपलब्ध करवाया जाए। मजदूरों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि समय रहते काम नहीं दिलवाया और मेट के साथ बदतमीजी करने पर एबीपीओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें