11जेएनडी13: अकालगढ़ गांव में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक विनेश फोगाट। संवाद
जुलाना। जुलाना से कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट शनिवार को हथवाला, अकालगढ़ और बुढ़ाखेड़ा गांव में पहुंची और लोगों की समस्याएं सुनीं। विनेश फोगाट ने कहा कि गांव का सरपंच हो या विधायक वो अपने पांच साल के कार्यकाल में अपने क्षेत्र के काम करवाने का भरपूर प्रयास करता है। जो छोटी समस्याएं हैं वो अधिकारियों से मिलकर उनका समाधान करेंगी। इसके अलावा जो बड़ी हैं, उसकी वो विधानसभा में आवाज उठाने का काम करेगी।
विनेश फोगाट ने कहा कि हलके के विकास में सभी ग्रामीण भी सहयोग करें। चुनाव को तीन माह हो गए हैं, लेकिन सरकार के पास बजट नहीं होने के कारण विकास कार्य रुके हुए हैं। कोई भी काम तुरंत नहीं हो सकता। पांच साल तक आपके बीच में रहकर काम करना है। ग्रामीणों ने विधायक विनेश फोगाट को पेयजल और गलियों की समस्या के बारे में अवगत करवाया। विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद