फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ऑल इंडिया बास्केटबाॅल सिविल सर्विसेज में हरियाणा की पुरुषों की टीम ने जीता कांस्य

विज्ञापन
11जेएनडी29: टीम को पदक देकर सम्मानित करते हुए। स्रोत ​खिलाड़ी
विज्ञापन
जींद। दिल्ली में 3 जनवरी से आठ जनवरी तक हुई ऑल इंडिया बास्केटबाॅल सिविल सर्विसेज में हरियाणा की टीम का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में पुरुषों की टीम ने कांस्य पदक और महिला टीम ने रजत पदक प्राप्त किया। जींद के खेल विभाग से वरिष्ठ कोच अनिल आर्य की कप्तानी में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और सिविल सर्विसेज बास्केटबाॅल के इतिहास में पहली बार कांस्य पदक अपने नाम किया। कोच सुरजीत हुड्डा व सतीश हुड्डा ने बताया कि पुरुषों में हरियाणा की टीम का पहला मुकाबला राजस्थान के साथ हुआ। इसमें हरियाणा ने 65 अंक प्राप्त किए और राजस्थान को 30 अंक मिल पाए। दूसरे मुकाबले में बिहार की टीम को 12 अंकों से, तीसरे मुकाबले में पंजाब की टीम को 25 अंकों से हराया। इसके बाद आरएसबी फरीदाबाद की टीम को 17 अंकों से पराजित किया। इस मैच में हरियाणा की टीम को 82 और फरीदाबाद की टीम को 65 अंक मिले। इसके बाद आरसीबी अहमदाबाद को एक तरफा मुकाबले में 82-40 अंकों से हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम का मुकाबला दिल्ली के साथ हुआ। इसमें स्कोर 50-55 का रहा। हरियाणा की टीम के कप्तान भंभेवा गांव से कोच अनिल आर्य के अलावा विकास, साहिल, रविंद्र, आशीष, कमल, अमित, संदीप, प्रवीण, सतीश, अजय, हिमांशु शामिल रहे। प्रतियोगिता के बाद जींद पहुंचने पर कोच अनिल आर्य का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बाक्स
महिलाओं की टीम ने जीता रजत पदक
इसी प्रतियोगिता में महिलाओं की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। जींद की मधु ने बताया कि उनका पहला मुकाबला छत्तीसगढ़ के साथ रहा। इसमें स्काेर 40-10 रहा। दूसरे मुकाबले में केरल की टीम को 15 अंकों से, उत्तराखंड को 30 अंकों से हराया। सेमीफाइनल में चेन्नई के साथ मुकाबला काफी करीबी रहा और दो अंकों से हराते हुए हरियाणा की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में हरियाणा की टीम के 48 और चेन्नई की टीम के 46 अंक थे। फाइनल मुकाबले में दिल्ली से हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक से ही टीम को संतोष करना पड़ा। टीम में जींद से मधु के अलावा अलिशा, मोनिका, संगीता, माेनू, मधु, रिंपल, संजू, मुस्कान, कमलेश, रीना, कोमल, मोनिका भी शामिल रही।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें