फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विधायक रामकुमार ने विधानसभा में उठाया सफीदों क्षेत्र के मुद्दे

Fri, 15 Nov 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी34: विधानसभा में बोलते हुए विधायक रामकुमार गौतम। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सफीदों। हरियाणा विधानसभा में वीरवार को बोलते हुए सफीदों के भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने सरकार से सफीदों के सिविल अस्पताल को 50 से बढ़ाकर 100 बेड का करने, पिल्लूखेड़ा में महिला कॉलेज का भवन बनाने तथा खेड़ा खेमावती गांव के तालाबों की गंदगी का समाधान करने तथा बदहाल सड़कों की मरम्मत की मांग रखी। उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि नारनौंद की साढ़े 13 हजार की आबादी के लिए 100 बिस्तर का नागरिक अस्पताल है लेकिन सफीदों में 29 हजार की आबादी के लिए केवल 50 बिस्तर क्षमता का नागरिक अस्पताल है। उन्होंने इस अस्पताल में रिक्त पड़े पदों को तत्काल भरे जाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अस्पताल में 31 स्वीकृत पद हैं, जिनमें 18 खाली पड़े बड़े हैं। उन्होंने जिला के सबसे बड़े गांव मुआना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त पदों को भरने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिले के सबसे बड़े इस गांव में स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के सात पद स्वीकृत हैं, जबकि वहां केवल एक चिकित्सक ही उपलब्ध है। पिल्लूखेड़ा में महिला कॉलेज के बारे में उन्होंने कहा कि कॉलेज पहले से मंजूर है, जिसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग को आठ एकड़ जमीन बरसों पहले दी जा चुकी है लेकिन इसके भवन का बजट कहीं और लगा दिया। भवन न होने से छात्राओं की क्लास पिल्लूखेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के तंग भवन में लगाई जाती है।
उन्होंने कॉलेज का भवन शीघ्र बनाए जाने की मांग की। सफीदों के खेड़ा खेमावती गांव के दोनों तरफ गंदे पानी के दो गहरे तालाबों की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करते किया। उन्होंने कहा कि इनमें वाहन पलटने से हर साल कोई न कोई जान चली जाती है। उन्होंने इन तालाबों की गंदगी के समाधान का भी अनुरोध सरकार से किया।

14जेएनडी34: विधानसभा में बोलते हुए विधायक रामकुमार गौतम। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें