14जेएनडी38: करसिंधु गांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस सांसद जयप्रकाश। संवाद
उचाना। नेता विपक्ष नहीं चुने जाने पर हिसार के सांसद जयप्रकाश ने कहा कि दुष्प्रचार किया जा रहा है। अभी ऐसी क्या जल्दी है बना देंगे। उन्होंने कहा कि हमारे नेता महाराष्ट्र, झारखंड चुनाव में हैं। नायब सिंह सैनी सीएम बने 28 दिन हो चुके हैं आज तक अपना पीएस नहीं बना सके। मुख्यमंत्री कार्यालय का जो स्टॉफ होता है वह नियुक्त नहीं हुआ है। कोई जवाब है भाजपा के पास। इसका मतलब उनका अधिकारियों पर विश्वास नहीं है। पीएस तो सीएम का सबसे पहले दिन बनना चाहिए। आज नायब सैनी का कार्यालय बिना अधिकारियों के चल रहा है। सांसद जयप्रकाश वीरवार को करसिंधु गांव में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाने के साथ भाजपा की बिना पर्ची-बिना खर्ची के नारे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में खर्ची से नौकरी मिलती है। ईवीएम पर कांग्रेस सांसद ने सवाल उठाते हुए कहा कि सवाल सरकार के सामने रखता हूं कि एक मोबाइल पूरा दिन प्रयोग करोगे तो उसकी बैटरी डाउन होगी। शाम को उसी मोबाइल को 99 प्रतिशत बैटरी चार्ज दिखाओगे तो बैटरी रिचार्ज हुई है। जहां मेरा बेटा विकास चुनाव लड़ रहा था वहां ईवीएम की बैटरी 75 प्रतिशत थी, जो 14 विधानसभा है हरियाणा की वहां पर बैटरी 98, 99 प्रतिशत है। इस अवसर पर वीरेंद्र प्रधान, धूप सिंह, राजेंद्र तारखा, अजीत नंबरदार मौजूद थे।
14जेएनडी38: करसिंधु गांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस सांसद जयप्रकाश। संवाद