फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विधायक ने आर्थिक सहायता के तौर पर बांटे 7,37,500 रुपये के चैक

विज्ञापन
22जेएनडी10: आर्थिक सहायता का चेक देते हुए विधायक देवेंद्र अत्री। संवाद
विज्ञापन
उचाना। मार्केट कमेटी कार्यालय में मुख्यमंत्री किसान खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत कृषि कार्यों में मौत होने वालों के परिजनों और कृृषि कार्य के दौरान अंग-भग होने वालों को आर्थिक सहायता के चेक बांटे गए। शुक्रवार को विधायक देवेंद्र अत्री द्वारा पांच गांव के दावेदारों और आश्रितों को सात लाख 37 हजार 500 रुपये के चेक वितरित किए।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि समय-समय पर इस योजना के तहत आर्थिक मदद की जाती है। खेत में काम करते हुए मौत का ग्रास होने पर पांच लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। शरीर का अंग-भंग होने पर अलग-अलग सहायता राशि दी जाती है। उचाना उपमंडल के पांच गांव के दावेदारों और आश्रितों को सात लाख 37 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता के चेक बांटे गए। इस तरह की आर्थिक मदद सरकार के माध्यम से की जाती है।
मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने बताया कि खेत में मौत होने के बाद विसरा रिपोर्ट, पुलिस रिपोर्ट एवं पोस्टमार्टम एवं अन्य संबंधित कागजात होने जरूरी है। घटना होने के 60 दिनों के अंदर सहायता को लेकर सभी कागजात के साथ आवेदन करना होता है। कृषि कार्यों में अंग-भंग होने पर अलग-अलग सहायता राशि दी जाती है। शुक्रवार को ज्योति कुमार पालवां को पांच लाख, तीजो बड़ौदा को एक लाख 25 हजार, बीरेंद्र सिंह काब्रच्छा, बलजीत सिंह घोघड़िया एवं राजबीर भौंसला को 37500-37500 रुपये के चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें