16जेएनडी17-सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा संदिग्ध। सोशल मीडिया
- फोटो : अयाना थाना में रोते-बिलखते परिजन।
जींद। शहर के किले पर स्थित हरि बाबा मंदिर से चोर करीब 150 साल पुरानी गणेश, लक्ष्मी व जगन्नाथ की तांबे की प्राचीन मूर्तियां चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मंदिर संचालक युशू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि मंगलवार दोपहर को दो युवक हरि बाबा मंदिर में घुस आए और लक्ष्मी, गणेश, विष्णु और जगन्नाथ की छोटी मूर्तियां चोरी कर ले गए। यह मूर्तियां करीब 150 साल पुरानी थीं। मूर्तियां चोरी होने की जानकारी जैसे ही श्रद्धालुओं को मिली तो उन्होंने 112 डायल पर सूचना दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए।
करीब 250 साल पुराना है मंदिर
मंदिर संचालक युशू ने बताया कि हरि बाबा मंदिर करीब 350 साल पुराना है। इस मंदिर से लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर से प्राचीन मूर्तियां चोरी होने से श्रद्धालुओं की आस्थाओं को चोट पहुंची है। पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाना चाहिए।