जींद। बस स्टैंड नरवाना के पास बिजली की दुकान पर सामान लेने के लिए खड़े एक व्यक्ति की दो नाबालिग बच्चों ने जब काट ली। इसके बाद दोनों बच्चे चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
धरौदी गांव निवासी महावीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अप्रैल को वह एक दुकान पर बिजली का सामान लेने के लिए खड़ा था। दो लड़के जिनकी उम्र 13-14 साल थी। वहां पर आए और उन्होंने किसी सामान के बारे में पूछने लगे। इसी दौरान दूसरे लड़के ने जेब काट ली। जेब में 8000 रुपये थे। कुछ देर बाद जब उसने अपनी जेब संभाली तो उसे उसकी जेब काटने के बारे में पता चला। जैसे ही उसने शोर मचाया तो वहां खड़ा दूसरा लड़का भी भाग गया। उन्होंने उसका पीछा भी करना था, लेकिन वह चकमा देकर निकलने में सफल हो गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बच्चों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।