फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दुकानाें को लेकर मंत्री ने दिया आश्वासन

विज्ञापन
26जेएनडी13: विधानसभा में नपा की दुकानों के मालिकाना हक दिए जाने की मांग उठाते हुए विधायक देवेंद
विज्ञापन
उचाना। पिछले कई सालों से उचाना शहर में नपा की दुकानों के मालिकाना हक के लिए चक्कर काट रहे दुकानदारों की आवाज विधायक देवेंद्र अत्री ने विधानसभा में उठाई। नगर निकाय मंत्री विपुल गोयल ने विधायक द्वारा पूछे गए सवाल का जबाव देते हुए कहा कि उचाना में 21 नगरपालिका की दुकान हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों की ओर से स्वामित्व योजना का आवेदन किया हुआ है। एक महीने के अंदर इस आवदेन पर कार्रवाई हो जाएगी। दुकानदारों द्वारा विधानसभा में उनके मुद्दे को उठाने पर विधायक देवेंद्र अत्री का आभार प्रकट किया।
इससे पहले विधायक ढाकल हैड से रजबहा, उचाना में उद्योग लगाने, पार्क, सरकारी कॉलेज के निर्माण समेत विभिन्न मुद्दे पहले भी उठा चुके हैं। दुकानदार विनोद गर्ग ने बताया कि वह बीते कई सालों से दुकानों के मालिकाना हक के लिए चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार की स्वामित्व योजना के तहत दुकान का मालिकाना हक मिलना है। इसको लेकर वह विधायक से भी मिले थे। विधायक ने उनकी इस मांग को सुनने के बाद विस सत्र में उठाने का काम किया।
अब उम्मीद हो गई है कि जल्द से जल्द उनको मालिकाना दुकान का हक दिया जाए। उनकी अब तक कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। विधायक देवेंद्र अत्री ने स्वामित्व योजना के तहत दुकान मालिकों को उनका हक क्यों नहीं मिल रहा है।
नगर निकाय मंत्री विपुल गोयल ने एक महीने के अंदर जो आवेदन आए हैं। उनका निपटारा करने का आश्वास दिया है। इसमें बताया गया कि उचाना से दो आवेदन आए हैं, जबकि 19 बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें