फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ईंटल कलां में रैली निकालकर मलेरिया मुक्त का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के अंतर्गत आने वाले गांव ईंटल कलां में विश्व मलेरिया दिवस पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य अनिता ने इसकी अध्यक्षता की। कार्यक्रम का नेतृत्व एमपीएचडब्ल्यू पवन कुमार ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान बच्चों ने मलेरिया भगाओ, स्वस्थ जीवन पाओ और रुका पानी मच्छरों की कहानी जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया।
पवन कुमार ने कहा कि मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। उन्होंने तेज बुखार, ठंड लगना और कमजोरी जैसे लक्षणों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने कूलर, गमले और पुराने टायरों में पानी जमा न होने देने तथा पूरी बाजू के कपड़े पहनने पर जोर दिया। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल स्टाफ और आशा वर्कर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें