जींद। सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक चौ. टेकराम कंडेला ने एक ही गांव और गोत्र में विवाह पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि इससे भाई-बहन के रिश्ते की मर्यादा खंडित होती है और सामाजिक ताना-बाना बिगड़ता है। कंडेला ने लिव-इन रिलेशनशिप की कड़ी निंदा करते हुए इसे बच्चों के भविष्य के लिए घातक बताया। इसके साथ ही उन्होंने नशा-मुक्ति अभियान का समर्थन किया जल संरक्षण पर जोर दिया और किसानों के लिए एमएसपी की मांग उठाई। इस दौरान पवन ढुल और बलकार ढुल मौजूद रहे।