11जेएनडी30: पेगां गांव में योग जागरण यात्रा निकालते बच्चे और आयुष विभाग के कर्मचारी। स्रोत : कर
जींद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर आयुष विभाग द्वारा पेगां, थुआ, नगूरां और छात्तर समेत विभिन्न गांवों में योग जागरण यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन योग सहायक नीलम, कविता और संदीप ने किया। योग सहायक नीलम ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
यात्रा में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास का प्रभावी माध्यम है तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर डॉ. पिंकी सैनी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद