15जेएनडी16-अहिरका गांव में देर शाम को डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती मनाते हुए। स्रोत संगठन
- फोटो : कैंप में आए मरीजों को दवा व परामर्श देते डॉक्टर।
जींद। डॉ. बीआर आंबेडकर कल्याण समिति अहिरका और भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) इकाई कमेटी की तरफ से भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती सोमवार देर शाम आंबेडकर भवन अहिरका में धूमधाम से मनाई। इसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष कपूर सिंह और मंच संचालन अशोक कुमार, संजना, मुख्तार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इसमें मुख्यातिथि के तौर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहिरका के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार गौड़ व सरपंच प्रतिनिधि संदीप पूनिया ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ छोटे-छोटे बच्चों एवं विद्यार्थियों ने बीआर आंबेडकर से संबंधित कविताओं और भाषण प्रस्तुत किया। डीवाईएफआई के जिला उपाध्यक्ष जसपाल सिंह ने कहा कि संविधान ने सभी नागरिकों को बराबरी का अधिकार, हर व्यक्ति को स्वतंत्रता और न्याय का समान अवसर देने का संकल्प दर्शाकर देशवासियों को ऊंच-नीच के बंधन से मुक्त किया। इस दौरान 200 मेधावी विद्यार्थियों को पेन, कॉपी और बाबा साहब का फोटो स्मृति चिह्न के तौर पर देकर सम्मानित किया। इस दौरान सेवानिवृत थानेदार कृष्ण रंगा, सतबीर सिंह, कलीराम, राधाकिशन, पवन कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुरेश, गजे सिंह, रणधीर सिंह, अश्वनी कुमार, प्रवीण, मा. अमृत लाल, हर्ष, सचेत, संजीत, गोली, राहुल, उदयवीर, भारत सिंह, महावीर, राण सिंह, डॉ. जितेंद्र, बंशीलाल, जगदीश और राजीव मौजूद रहे।