जींद। जिले के कॉलेजों और चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में यूजी दाखिले के लिए बुधवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। विद्यार्थियों के पास फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित करने के लिए 23 से 27 जुलाई तक का समय है।
पहली सूची के बाद खाली सीटों पर 28 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल और 29 जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।
दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को 30 जुलाई से तीन अगस्त तक फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर चार अगस्त से फिजिकल काउंसिलिंग शुरू होगी। पांच अगस्त को उच्चतर शिक्षा विभाग का पोर्टल दोबारा खोला जाएगा।
विद्यार्थी नए पंजीकरण के साथ पहले किए गए आवेदन में संशोधन भी कर सकेंगे। छह से 12 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले होंगे। इसके बाद 13 से 19 अगस्त तक 100 रुपये प्रारंभिक लेट फीस के अलावा प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त लेट फीस देनी होगी।