फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घर में लगी आग, शादी में गया था परिवार

विज्ञापन
24जेएनडी22-खरेंटी गांव में आग लगने से जला सामान। स्रोत परिजन
विज्ञापन
जुलाना। खरेंटी निवासी सुनील ने बताया कि रविवार रात उनके मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ताला तोड़कर आग पर काबू पाया। आग बुझाने तक घर का सारा सामान जल चुका था। आग बुझाते समय पड़ोस के एक युवक को करंट भी लग गया। सुनील परिवार के साथ जींद में चाचा की लड़की की शादी में गए थे। रात करीब 12 बजे पड़ोसी का फोन आया कि घर में आग लगी है। इसमें फ्रिज, एलईडी, पानी की मोटर, कुलर, चार पंखे, चारपाई, दस क्विंटल गेहूं और छत जल गई। परिजनों की मांग है कि उनकी आर्थिक सहायता की जाए ताकि उनका गुजर बसर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें