फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नए भवन के गायनी वार्ड में महिलाओं के लिए शुरू की दवा खिड़की

Wed, 17 Sep 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी28: गायनी वार्ड में महिलाओं के लिए शुरू की गई दवा ​खिड़की। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल के नए भवन में लगभग दस दिन पहले गायनी वार्ड शिफ्ट किया था। अब इस वार्ड के साथ ही महिलाओं के लिए दवा खिड़की भी शुरू की गई है। अब महिलाओं को गायनी में उपचार के बाद दवा लेने के लिए भीड़ में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

गायनी में शुरू की गई दवा खिड़की केवल गायनी में उपचार के लिए आने वाली महिलाओं के लिए शुरू की गई है। महिलाओं को अपनी दवाई लेते समय भीड़ में किसी प्रकार की परेशान न हो इसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
पुराने भवन में चल रहे गायनी वार्ड में भी महिलाओं के लिए अलग से दवा खिड़की चलाई जा रही थी। उसी तर्ज पर अब नए भवन में भी यह शुरू करवाई गई है। गायनी वार्ड नए भवन में आते ही इसकी तैयारी शुरू कर दी थी। अब इसमें महिलाओं को दवाई मिलना भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

यहां पर केवल गायनी से संबंधित महिला मरीजों को ही दवाई उपलब्ध होगी। इसके अलावा अन्य किसी भी मरीज को दवाई नहीं दी जाएगी। अब एक भवन में 15 मीटर के दायरे में महिला मरीजों व अन्य मरीजों के लिए अलग-अलग दवा खिड़की शुरू करवाई गई है।
वर्जन
गर्भवतियों को भीड़ में खिड़की पर दवाई लेते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसको देखते हुए अब गायनी वार्ड में अलग से दवा खिड़की शुरू की है। गायनी में महिला मरीज चिकित्सकों से परामर्श के बाद साथ लगती दवा खिड़की से आसानी से दवा ले सकेंगी। -डॉ. सुमन कोहली, सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें