फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-संजीवनी एप पर 24 घंटे ले सकते हैं चिकित्सीय सलाह

विज्ञापन
ई-संजीवनी एप। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। यदि रात को किसी व्यक्ति को कोई दिक्कत हो जाए और उसे अस्पताल जाने में परेशानी हो या फिर अस्पताल उससे बहुत दूर है तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। ई-संजीवनी एप के माध्यम से कोई भी मरीज किसी भी समय डॉक्टरों से सलाह लेकर अपना प्राथमिक इलाज कर सकता है। इस एप पर 24 घंटे चिकित्सक उपलब्ध रहते हैं।
विज्ञापन

यह अलग बात है कि जब आप इस एप के माध्यम से कॉल करें तो वह देश के किसी भी कोने में बैठे चिकित्सक से मिल सकती है। ई-संजीवनी एक प्रकार की ओपीडी है। इसमें कोई भी व्यक्ति किसी भी समय चिकित्सक से संपर्क कर सकता है। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में ई-संजीवनी एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद इस एप में अपनी पूरी जानकारी भरनी होगी। जानकारी भरने के बाद आपको एक टोकन नंबर दिया जाएगा। इस टोकन नंबर के आधार पर ही आपका नंबर आएगा। इसमें आपको अधिक से अधिक 30 सेकंड तक इंतजार करना पड़ सकता है। इसके बाद आपके पास डॉक्टर की कॉल आएगी। इसमें सबसे खास बात यह है कि आपके मोबाइल का इंटरनेट चलना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति पहले से बीमार है तो वह इस एप के माध्यम से अपनी पिछली सभी रिपोर्ट अपलोड कर सकता है, ताकि जो चिकित्सक मरीज के पास फोन करेगा, उसका मरीज के बारे में पहले ही पता चल जाएगा कि मरीज किस बीमारी से पीड़ित है। इस पर 24 घंटे चिकित्सक उपलब्ध रहते हैं। इसमें देश के नागरिक अस्पतालों से तीन शिफ्टों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगती है। जींद के नागरिक अस्पताल के तीन चिकित्सक सप्ताह में एक दिन 24 घंटे इस एप पर उपलब्ध रहते हैं।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर पूनिया ने बताया कि दूर-दराज बैठे लोगों के लिए ई-संजीवनी एप बहुत ही कारगर साबित हो रहा है। 24 घंटे चिकित्सकों की ड्यूटी इस पर रहती है। कोई भी मरीज चिकित्सक से किसी भी समय सलाह ले सकता है। नागरिक अस्पताल के तीन चिकित्सक सप्ताह में एक दिन इस पर उपलब्ध रहते हैं। नागरिक अस्पताल के तीनों चिकित्सक इस पर 150 मरीजों को सलाह दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें