फोटो 04जेएनडी08-महाराज अजमीढ़ मंदिर में बैठक करते हुए मैढ सुनार सभा के सदस्य। स्रोत सदस्य
जींद। मेढ सुनार सभा ने अगस्त माह में सार्वजनिक स्थानों पर दो हजार पौधे लगाने और 23 सितंबर को शहीदी दिवस पर युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ जागरूकता सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय सेक्टर-6 स्थित महाराज अजमीढ़ भवन एवं सुनार धर्मशाला में सभा के प्रधान सत्यनारायण सोनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया।
संरक्षक राजकुमार सोनी, वरिष्ठ उपप्रधान नरेश सोनी, उपप्रधान इंद्रसिंह वर्मा, महासचिव राममेहर वर्मा और वित्त सचिव गौरव सोनी ने बताया कि सभा के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। शहीदी दिवस पर आयोजित सेमिनार में प्रतिभागियों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई जाएगी।
बैठक में सर्वसम्मति से स्वर्णकार संघ के जिला प्रधान कन्हैया लाल सोनी को महाराज अजमीढ़ मंदिर समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर मनफूल वर्मा, कृष्ण पटवारी, बदरी प्रसाद, राजकुमार भारतीय, नरेश सोनी, रमेश वर्मा ,यशपाल आष्ट, महाबीर सोनी, अमीत वर्मा, नरेंद्र भामा, इंद्रसिंह वर्मा, अनिल वर्मा, महेंद्र सोनी, राममेहर वर्मा, ताराचंद वर्मा, रामकुमार वर्मा, वीरभान सोनी, सुरेश मुआनिया, सतबीर वर्मा, रणबीर वर्मा मौजूद रहे।