फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पैसे के विवाद में मिस्त्री के सिर पर नुकीली वस्तु से हमला

Sat, 20 Apr 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड पर बकाया राशि लेने आए युवक ने मिस्त्री पर लोहे की नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। शहर थाना पुलिस ने मिस्त्री की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बनियाखेड़ा गांव निवासी पवन ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक रोड पर ट्रक की बॉडी बनाने का काम करता है। उसके पास गांव किनाना निवासी कृष्ण काम करता था। वह एक महीने से छुट्टी पर था। कृष्ण के उसकी तरफ 1700 रुपये बकाया थे, जिसमें से एक हजार रुपये उसने ऑनलाइन कृष्ण के खाते में भेज दिए। इसके बाद वह 15 अप्रैल को बकाया 700 रुपये लेने के लिए उसके पास आया था। उसने कृष्ण को शाम को आने के लिए कहा। शाम को जब वह काम कर रहा था तो कृष्ण आया और नुकीली वस्तु से उसके सिर पर वार कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पवन की शिकायत पर कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें