फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अधिकतम तापमान पहुंचा 41 डिग्री, न्यूनतम में एक डिग्री बढ़ा

Wed, 21 May 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी40: गोहाना रोड पर तपती दोपहरी में ग्राहकों के इंतजार में बैठा ठंडा पेय पदार्थ बेचने के
विज्ञापन
जींद। मंगलवार को भी लोग गर्मी और धूप से बेहाल रहे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 41 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान बढ़कर 28 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि मौसम में आद्रता 23 प्रतिशत बनी रही। दोपहर के समय शहर की सड़कें सुनसान हो गई।
दिन के समय बह रही गरम हवा ने आमजन का जीना मुहाल कर रखा है। दोपहर के समय सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को होती है। जो वाहन चलाते हुए सीधी धूप और तेज हवा के संपर्क में आते हैं।
विज्ञापन

दोपहर को बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। फसलों पर भी बढ़ रहे तापमान का असर दिखाई दे रहा है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए दिन में तो घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी करते हुए स्पष्ट किया गया है कि दोपहर को घर से जरूरी काम हो तो निकलें। पशुओं को भी गर्मी से बचाएं।
विज्ञापन


बिजली कट ने भी बढ़ाई किल्लत
गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर फ्यूज उड़ने की ज्यादा शिकायतें बढ़ रही है। बिजली निगम के अनुसार मंगलवार को 65 शिकायत ऑनलाइन व ऑफलाइन आई हैं। इनका निपटान कर्मियों द्वारा तुरंत किया जा रहा है। हालांकि कट कहीं 20 मिनट तो कहीं आधा घंटा तक लगे हैं। मौसम विशेषज्ञ डा. राजेश ने कहा कि 22 मई तक मौसम परिवर्तनशील, खुष्क व गरम रहेगा। इस दौरान तापमान में वृद्धि होगी। किसानों को चाहिए कि वह दिन के समय फसलों में पानी बिल्कुल न दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें