फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में बच्चों को गणित की जानकारी दे रहे मास्टर आदर्श

विज्ञापन
तैयार किया गया पाठ। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। लॉकडाउन के दौरान बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए सभी निजी और सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। वहीं कुछ शिक्षक रचनात्मक तरीके से पढ़ाई करवा कर बच्चों को खेल-खेल में जहां कोर्स पूरा करवा रहे हैं, वहीं घर में बोर होने से भी रोक रहे हैं। ऐसे ही शिक्षक हैं जींद के घसो गांव स्थित सरकारी स्कूल के प्राथमिक शिक्षक आदर्श। मास्टर आदर्श अपने द्वारा तैयार की गई आदर्श विधि से ही मस्ती की पाठशाला चला रहे हैं। आदर्श प्रतिदिन नए तरीके से नया पाठ बच्चों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में डाल रहे हैं। उनके द्वारा डाला गया एक पाठ अधिकारियों को इतना भाया कि वह पूरे जिले के शिक्षकों को भेजा गया है।
विज्ञापन

इस पाठ में मास्टर आदर्श ने चार्ट पर एक टेबल बनाई है। इसमें एक से 38 तक की धनात्मक व ऋणात्मक संख्याएं बनाई हैं। हालांकि इस टेबल को कितनी ही बड़ी किया जा सकता है। इसमें दो लूडो के दो पासों की जरूरत होती है। एक पासे पर अलग-अलग और एक से छह तक निशान होते हैं तो दूसरे पर जमा व घटा के निशान होते हैं। इससे बच्चे एक साथ दोनों पासों को फेंकेंगे। यदि जमा के निशान के साथ अंक आते हैं तो उसकी गोटी जमा की संख्या की ओर आगे बढ़ेंगी और घटा का निशान आता है तो घटा की संख्या की ओर आगे बढ़ेंगे।
छोटे बच्चों के लिए बेहद रोचक है तरीका
मास्टर आदर्श के अनुसार यह तरीका छोटे बच्चों के लिए बेहद रोचक है। गिनती सीखने व जोड़-घटा सीखना इससे बहुत ही आसान होगा। प्रतिदिन हर पाठ को नए तरीके से सिखाने का प्रयास किया जाता है। इससे बच्चों को रिस्पांस भी अच्छा आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें