07जेएनडी01 : वंदे मातरम के दौरान कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। स्रोत संस्थान
जींद। इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार पूरे राष्ट्र स्तर पर आयोजित अभियान रहा।
कार्यक्रम सुबह नौ बजकर पचास मिंट महाविद्यालय के सभागार में हुआ। इस अवसर पर एनएसएस यूनिट स्वयंसेवकों ने वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया। इस दौरान परिसर में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना प्रतिध्वनित हुई।
इस अवसर पर जयनारायण गहलावत ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, भारतीय संस्कृति के सम्मान व राष्ट्र गौरव की भावना सदैव हृदय में बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल भाव नहीं बल्कि जीवन शैली का स्थायी मूल्य होना चाहिए। संवाद