फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हिसार में 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह 23 मार्च को

Mon, 20 Jan 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की बैठक हरियाणा अग्रवाल विकास संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में नरवाना में हुई। इसमें 23 मार्च को हिसार के अग्रसेन भवन में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह की तैयारी पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बजरंग गर्ग ने कहा कि 23 मार्च को अग्रसेन भवन हिसार में संगठन की ओर से जरूरतमंद 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। शादी युवक व युवती के परिवार की सहमति से की जाएगी। समारोह में गाजे-बाजे के साथ शहर में भव्य बारात निकाली जाएगी और विवाह हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न होगा। संगठन का यह प्रयास समाज में जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई प्रेरणा बनेगा। कार्यक्रम में 51 कन्याओं का कन्यादान शहर के प्रमुख समाजसेवियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के लिए विवाह का खर्च उठाना एक बड़ी चुनौती होती है। सामूहिक विवाह में शादी का खर्च सांझा करने और दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों से बचने का अवसर मिलता है। सामूहिक विवाह के तहत हर जोड़े को घरेलू जरूरत का सामान दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल, प्रदेश प्रचार मंत्री राजेंद्र गुप्ता, प्रदेश उप प्रधान कैलाश सिंगला, प्रदेश सचिव रमेश गर्ग, प्रदेश सहसचिव सुरेश गोयल व निरंजन गोयल, गौरव गर्ग, मोहित बंसल, बॉबी जिंदल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें