गाड़ी की जानकारी देते हुए सेल्समेन।
जींद। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच सीएनजी वाहनों की मांग बढ़ रही है। इसी क्रम में देश की अग्रणी ऑटो कंपनी की विक्टोरियस सीएनजी मॉडल को लेकर जींद में ग्राहकों में उत्साह है। शहर के शोरूम पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गाड़ी की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं।
कंपनी अधिकारियों के अनुसार यह मॉडल एक्सयूवी सेगमेंट में आते हुए भी किफायती और आधुनिक फीचर्स के कारण ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। गाड़ी में 19 किलोग्राम क्षमता का सीएनजी टैंक दिया गया है जिसे अंडर बॉडी में फिट किया गया है। इससे बूट स्पेस प्रभावित नहीं होता और परिवार के साथ लंबी यात्रा के दौरान पर्याप्त सामान रखने की सुविधा मिलती है। शनिवार को हुड्डा ग्राउंड में गाड़ी जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई।
मॉडल की खासियतों में बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी, कम रखरखाव खर्च, मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर, ड्यूल एयरबैग, एबीएस सिस्टम, पावर स्टीयरिंग और आधुनिक इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि सीएनजी मोड में यह गाड़ी शानदार माइलेज देती है जो मौजूदा समय में उपभोक्ताओं के लिए राहत का विकल्प बन रही है।
कंपनी के चीफ जनरल मैनेजर ने बताया कि अब तक जींद में 150 लोग मॉडल का विजिट कर चुके हैं। इनमें से 80 ग्राहकों ने विशेष रुचि दिखाई है और 20 बुकिंग भी हो चुकी है। आने वाले समय में इसकी बिक्री और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।