04जेएनडी12-बैठक में गणमान्यों को सम्मानित करते प्रधान राजकुमार गोयल व अन्य। संवाद
- फोटो : संवाद
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा की तरफ से सात सितंबर को महाराजा अग्रसेन स्कूल में होने वाले उत्तर भारत स्तरीय विवाह योग्य अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर निजी होटल में बैठक हुई। बैठक में परिचय सम्मेलन की रूपरेखा, प्रचार प्रसार व व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने की। मुख्य वक्ता के रूप में राजेंद्र अग्रवाल दिल्ली से, हरिओम भाली रोहतक से और समाज के अन्य प्रबुद्ध लोग शामिल रहे।
मुख्य वक्ता राजेंद्र अग्रवाल और रोहतक से पधारे हरिओम भाली ने कहा कि यह सम्मेलन समाज के उन युवक-युवतियों के लिए एक सशक्त मंच बनेगा जो विवाह योग्य हैं लेकिन उन्हें उचित जीवनसाथी नहीं मिल पा रहा है। देशभर से हजारों की संख्या में अग्रवाल समाज के लोग इस सम्मेलन में भाग लेंगे और सैकड़ों प्रत्याशी अपने जीवनसाथी के चयन के लिए मंच साझा करेंगे।
उन्होंने कहा कि सात सितंबर को जींद अग्रवाल समाज का महाकुंभ होने जा रहा है जिसमें पूरे देश से समाज के लोग इकट्ठा होंगे। अपना दायित्व बनता है कि पूरे देश से आने वाले इन मेहमानों की मेहमान बाजी में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस अवसर पर प्रचार समिति के संयोजक पीसी जैन, संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रजनीश जैन, बीएस गर्ग, आईडी गोयल, अशोक गोयल, राकेश सिंघल, उमेश सिंगला, प्रवीण जिंदल, अनिल बंसल, सतपाल जैन, जयकुमार गोयल, रामधन जैन, सावर गर्ग मौजूद रहे।